फिल्मी दृश्य की नकल में जान गंवाई
जॉर्ज टाउन (मलेशिया), 14 मई (आईएएनएस)। फिल्म में दिखाए गए आत्महत्या के एक दृश्य की नकल करते हुए भारतीय मूल की एक मलेशियाई स्कूली छात्रा ने दुर्घटनावश खुद को फांसी लगाकर जान गंवा दी।
समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक 10 वर्षीया कुहेसरी नाडाराजा के दादा गुरुवार को जब प्रार्थना से लौटे तो उन्होंने शाम को 7.30 बजे कुहेसरी कमरे में उसे पंखे से लटकी पाया।
इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कुहेसरी फिल्म के दृश्य की नकल क्यों कर रही थी। उसके शव को पेनांग अस्पताल के शवगृह ले जाया गया।
घटना के समय कुहेसरी घर में अकेली थी। उसकी मां एक फैक्टरी में काम पर गई थी जबकि उसके पिता सिंगापुर में थे।
एक पारिवारिक सदस्य ने बताया की घटना से पहले बच्ची को घर में एक कपड़े के साथ खेलते देखा गया था।
जॉर्ज टाउन पुलिस अधिकारी गैन कांग मेंग ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications