किर्गिस्तान में सरकार और पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक भिड़े (लीड-1)

पिछले महीने के चुनाव में राष्ट्रपति कुरमैनबेक बाकियेव पराजित हुए थे। किर्गिस्तान की अंतरिम सरकार ने हिंसक स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है। सरकार के अनुसार रक्षा मंत्री को हिंसा प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।

गुरुवार को बाकियेव के समर्थकों ने ओश स्थित प्रशासनिक कार्यालयों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। शुक्रवार को सरकार समर्थक क्षेत्रीय गर्वनर सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यालय में दाखिल हुए, इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार झड़पों में कई लोग घायल हुए। उधर, बाकियेव के गृहनगर जलालाबाद में सरकारी इमारत में लगभग 4000 सरकारी समर्थक दाखिल हुए। उस वक्त इमारत में पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन करने वाले 200 लोग इकट्ठा थे। दोनों पक्षों के बीच झड़प में लगभग 30 लोग घायल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+