बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 28 मरे (लीड 1)

मंडला, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बारातियों से भरी बस के उपर रखे सामान के बिजली के तारों से टकरा जाने से फैले करंट ने 28 लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की आधिकारिक जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिंडरई से मंडला की ओर आ रही बस में सुगनिया से दोहनी के लिए कुछ बाराती सवार हुए। इन बारातियों के सामान को बस के ऊपर रखा गया था। सूरजपुरा के करीब बस के ऊपर रखी एक पेटी हाई टेंशन वायर से टकरा गई। इसके चलते पूरी बस में करंट फैल गया और लोग चीख पड़े।

म्ांडला के जिलाधिकारी के. के. खरे ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि इस हादसे में कुल 28 लागों की जानें गई हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

चौहान ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों कें परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है और हादसे की आधिकारिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के उपचार का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+