रूस के साथ परमाणु ऊर्जा करार करेगा बांग्लादेश
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार विदेश मंत्री दीपू मोनी ने पत्रकारों को बताया, "विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री यीफेश ओसमान परमाणु प्रौद्यागिकी के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए 21 मई को रूस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।"
उन्होंने बताया कि इस करार के तहत एक परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित किया जाएगा और इससे लंबे समय से जारी बिजली संकट को दूर करने में मदद मिलेगी।
विदेश मंत्री ने बताया कि पबना जिले में प्रस्तावित रूपपुर परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए जरूरी हुआ तो दोनों देशों के बीच अन्य समझौते भी किए जाएंगे।
रूपपुर परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए वर्ष 1961 से कई प्रयास हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) बांग्लादेश को तकनीकी सहायता मुहैया कराने पर सहमत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications