मिदनापुर में 4 माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने झाड़ग्राम के चंदाविला गांव से पांच माकपा कार्यकर्ताओं को अगवा कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"पश्चिमी मिदनापुर बाकुंरा जिले की सीमा के नजदीक झिलीमिली मार्ग पर उनमें से चार कार्यकर्ताओं के शव पाए गए हैं।"
अधिकारी ने बताया कि शवों के पास से नक्सलियों के पोस्टर बरामद किए गए हैं।
माकपा सूत्रों का कहना है कि पांचवा कार्यकर्ता घर लौट आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications