महिलाओं के स्पर्श से बढ़ता है आत्मविश्वास
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शोध में बताया गया है कि अगर कोई पुरुष परेशानी से जूझ रहा हो या चिंता में डूबा हो तो ऐसे में महिलाओं के स्पर्श से चिंताओं में कमी आती है।
इस शोध में यहां तक कहा गया है कि अगर कोई पुरुष आर्थिक तंगी का सामना कर रहा हो और ऐसे में उसकी महिला साथी अपना हाथ उसकी पीठ पर रख दे तो उस व्यक्ति को बहुत सुकून महसूस होता है।
इस शोध में कुछ पुरुष और महिला स्वयंसेवियों को शामिल किया गया था। शोधकर्ताओं ने अलग अलग तरीकों से स्वागत करने का तरीका को चुना। कुछ महिलाओं और पुरुषों ने कंधे पर स्पर्श किया, कुछ ने हाथ मिलाया और कुछ ने दूरी बनाए रखी। इसके बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि महिलाओं का स्पर्ष पुरुषों के लिए खास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications