हंसते-हंसाते दिखे गॉर्डन ब्राउन
लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए। इस दौरान उनके माथे पर कुर्सी गवांने की कोई शिकन नहीं थी बल्कि वह लोगों हंसाते और काफी सहज दिख रहे थे।
ब्राउन अपने संसदीय क्षेत्र स्कॉटलैंड के एडम स्मिथ कॉलेज में थे। छात्रों से घिरे होने के दौरान वह प्रसन्न दिख रहे थे। उन्होंनें वहां मौजूद युवकों को मुस्कराते हुए गले लगाया। वह इस कॉलेज के चांसलर हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार कॉलेज में मौजूद सैकड़ों छात्रों से कहा, "बीते कुछ दिनों में मैंने कुछ ओहदों को गवांया है। परंतु आप लोगों के चांसलर होने का सम्मान मेरे साथ अब भी है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।"
प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद ब्राउन और उनकी पत्नी मंगलवार रात स्कॉटलैंड के अपने घर में लौट आए। वह यहीं से सांसद हैं और उनका कहना है कि ब्रिटेन की संसद में वह अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व आगे भी करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications