बिहार: बिजली के तार की चपेट में आने से 12 मरे
पटना। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक ट्रक पर बिजली का तार गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए।
वैशाली के जिलाधिकारी मिनहाज आलम ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच और मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। एक लाख रुपये सरकार की तरफ से जबकि 50,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार हुसैनगंज गांव से सभी लोग एक दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेकर ट्रक से लौट रहे थे कि सतपुरा गांव के समीप ट्रक पर बिजली का तार गिर गया और करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।













Click it and Unblock the Notifications