महिला विधायक के अपमान पर रोये विधानसभा अध्यक्ष
भोपाल की खबरें पढ़ें
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विकास पर चर्चा के लिए बुलाए गए विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस बहिष्कार कर रही है। सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मौन जुलूस निकालकर सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि कांग्रेस विधायकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा महिला विधायक ललिता यादव ने इसकी शिकायत संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा से की।
कांग्रेस के विधायकों द्वारा असंसदीय टिप्पणी का मामला सदन में संसदीय कार्यमंत्री ने उठाया और कांग्रेस विधायकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन के बाहर हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी रो पड़े। उन्होने कहा कि वह इस घटना से काफी आहत हुए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर उनका ढाढ़स बंधाया और कांग्रेस विधायक के कृत्य की निंदा की।













Click it and Unblock the Notifications