लुटेरों ने आंध्रा बैंक से 1 करोड़ रुपये का सोना लूटा
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले में स्थित आंध्रा बैंक की एक शाखा से लुटेरे एक करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लूट ले गए। लूट का मामला तब प्रकाश में आया जब कर्मचारी बुधवार सुबह बैंक पहुंचे।
राज्यों के ताजातरीन मसले पढ़ें
बैंक के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि जमाकर्ताओं ने 65 लाख रुपये की ऋण के लिए सोने के आभूषण यहां रखे थे। लुटेरों ने किसी अन्य लॉकर को नहीं खोला जिनमें 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। बैंक में अलार्म प्रणाली और सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से लुटेरों के लिए यह काम और आसान हो गया।
पुलिस ने बताया कि वारंगल शहर से तकरीबन 75 किलोमीटर दूर गुडूरू में स्थित बैंक में मंगलवार रात में लुटेरे पीछे से घुसे थे। लुटेरों ने लॉकर तोड़कर कीमती आभूषण लूट लिए।













Click it and Unblock the Notifications