अफगानिस्तान में 41 आतंकवादी ढेर
कुंदूज(अफगानिस्तान), 13 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदूज प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 41 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता लाल मोहम्मद अहमदजई के हवाले से गुरुवार को बताया कि कुंदूज शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुर तीपा गांव और चारदारा जिले के गुल बाग गांव में बुधवार रात में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह संघर्ष हुआ।
अहमदजई ने बताया कि यह कार्रवाई अमेरिका के सुरक्षा बलों ने की। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में कई विदेशी शामिल हैं।
अहमदजई के मुताबिक एक विद्रोही कमांडर को गिरफ्तार किया गया है और इस दौरान आत्मघाती हमलों में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications