गडकरी के बयान की राजद और कांग्रेस ने निंदा की
राजद के पूर्व सांसद एवं प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव ने गुरुवार को कहा, "गडकरी बीमार हो गए हैं। देश की राजनीति में भाजपा की कमजोर होती स्थिति को देखते हुए उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ सी गई है।" उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से पूरा लोकतंत्र कलंकित हो गया है।
उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गडकरी आरएसएस के ही हैं इस कारण वह ऐसा करेंगे ही। उन्होंने कहा कि राजद इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में शुरू से ही फर्क रहा है। भाजपा के नेता सभ्यता और संस्कृति की बात करते हैं लेकिन उनके अध्यक्ष ने ही सारी मर्यादायें तोड़कर बयान दे रहे हैं। यह किसी अध्यक्ष को शोभा नहीं देता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications