पाक आतंकियों की 'सुरक्षित पनाहगाह' नहीं बने: ओबामा
अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ साझा प्रेस वार्ता में बुधवार को ओबामा ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अलकायदा को गतिविधियां संचालित करने की इजाजत नहीं देंगे। हम उस इलाके (कबायली इलाके) में आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने देंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं अलकायदा या ओसामा बिन लादेन को निर्भयता के साथ गतिविधियां संचालित करने की इजाजत नहीं दे सकता। ये लोग अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहे हैं।"
ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विशेष दूत के तौर पर रिचर्ड हॉलब्रुक की नियुक्ति आतंकवाद से निपटने की दिशा में आयाम ढूंढ़ने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से सेना हटाने की कोई निश्चित अवधि तय नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications