गेट्स ने तस्वीरों के जरिए कोसी को बयां किया

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बिहार के कोसी इलाके का दौरा करने के बाद सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर वहां की तस्वीरों को लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने टिप्पणी की है कि कोसी क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन का काम जटिल है लेकिन इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गेट्स ने ट्विटर पर टिप्पणी की है, "मैंने पोलियो के बचाव के लिए अभियान चलाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ कोसी क्षेत्र का दौरा किया। कोसी नदी के किनारे स्थित इन इलाकों में पोलियो उन्मूलन का काम जटिल है लेकिन वहां इस बीमारी से बचाव के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं।"

गेट्स ने बुधवार को बिहार के खगड़िया जिले के मुलेरिया मुसहरी और बांका जिले के तेतरिया गांव का दौरा किया था। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने इन दोनों गांवों में लोगों से सीधा संवाद किया और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। उन्होंने इन इलाकों की तस्वीरें को भी ट्विटर पर अपलोड किया है।

ट्विटर पर गेट्स की तस्वीरों पर बड़ी संख्या में लोगों ने टिप्पणी की है। इलियास की टिप्पणी है, "गेट्स, आपके कार्यो से मैं प्रेरणा लेता हूं। आप एक साथ कई काम करते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आप उल्लेखनीय काम कर रहे हैं। आपको ढेर सारी बधाइयां....।"

गेट्स ने एक तस्वीर अपलोड की है, जिसमें कोसी नदी को दिखाया गया। इस तस्वीर में नदी के समीप कई लोगों को दिखाया गया है। इस तस्वीर पर आर्शिया तब्बशुम ने टिप्पणी की है, "वाह, आप कितना अच्छा काम कर रहे हैं। आप जिस तरह के मानवीय काम कर रहे हैं, उसपर हमें गर्व है। आप यूं ही मानवता की भलाई के लिए दुनिया भर में काम करते रहें।"

गेट्स के 'बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन' ने बिहार में स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। बिहार दौरे में उनके साथ फाउंडेशन का पांच सदस्यीय दल भी था। गेट्स का कहना है कि बिहार में कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+