डेविड मिलिबैंड लेबर पार्टी के नेता की दौड़ में
मिलिबैंड (44), ब्राउन की जगह पसंदीदा माने जा रहे हैं। लेबर पार्टी के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री ब्राउन ने आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद मंगलवार को पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। मिलिबैंड 2007 में विदेश मंत्री बने थे।
मिलिबैंड ने बुधवार को कहा, "मैं इस पद के लिए इसलिए खड़ा हो रहा हूं, क्योंकि मैं मानता हूं कि मैं लेबर पार्टी का नेतृत्व कर सकता हूं और इसे इस देश में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के महान सुधारवादी अगुआ के रूप में स्थापित कर सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
