आगरा में छात्रा ने की खुदकुशी
पुलिस ने गुरुवार को बताया बताया,"परीक्षा के कारण छात्रा जबरदस्त मानसिक तनाव में थी।"
छात्रा ऋतु सारस्तव डॉ.बी.आर.अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की चौथे सेमेस्टर बी.एस.सी(होम साइंस) की छात्रा थी। ऋतु ने बुधवार को अपने कमरे में उस वक्त खुदकुशी कर ली जब उसकी बहन प्रीति बाहर कहीं गई हुई थी।
पुलिस ने बताया कि प्रीति जब लौटी तो कमरा बंद था। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो ऋत को पंखे से लटके पाया।
घटना के बाद उसे तत्काल जी.जी नर्सिग होम ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुससाइड नोट बरामद किया है जिस पर सिर्फ 'सॉरी' लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रों के मुताबिक परीक्षा की वजह से ऋतु जबरदस्त मानसिक तनाव में थी। उसे लग रहा था कि उसकी तैयारी अच्छी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications