हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
नितिन गडकरी द्वारा बुधवार को चंडीगढ़ में एक जनसभा में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ असभ्य शब्द प्रयोग किए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा के बाहर गडकरी का पुतला फूंकने के बाद जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद उन्होंने सड़क जाम करना आरंभ कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोका तो वे पुलिस से भिड़ गए।
सपा की लखनऊ महानगर इकाई के महासचिव शारदा शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदशर्न कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
उधर, पुलिस अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सड़क जाम करे रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए केवल हल्के बल का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामन्य है। किसी को चोटिल होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications