सम्मान के नाम पर बहन की हत्या (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के पीरगंज थाना क्षेत्र के नेता नगर इलाके की है। युवती रजनी शाहू की पास में रहने वाले प्रेमी विवेक केसरवानी (23) से शादी करने की जिद से नराज होकर उसके बड़े भाई अंशु ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
अंशु ने गुरुवार को मीडिया के सामने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि उसने अपने परिवार की इज्जत के लिए बहन की हत्या की।
रजनी का शव मंगलवार को उसके कमरे में पंखे से लटका पाया गया। उसके परिजनों ने पुलिस को पहले बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब साफ हो गया कि रजनी ने खुदकुशी नहीं की तो पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को उसके भाई को हिरासत में ले लिया।
इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) एस.एस. बघेल ने संवाददाताओं को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बघेल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि घटना के संबंध में उसके प्रेमी विवेक से भी पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications