कृष्णा की तेहरान यात्रा शनिवार से
ईरान के साथ लड़खड़ाते संबंधों को पटरी पर लाने के लिए वह द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। साथ ही अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए तेहरान से सहयोग की अपील करेंगे।
कृष्णा तीन दिवसीय कजाकिस्तान यात्रा से गुरुवार को वापस लौटे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एशिया के विकासशील देशों के जी-15 सम्मेलन में शामिल होने से पहले कृष्णा रविवार को अपने ईरानी समकक्ष एवं बेंगलुरू से शिक्षा प्राप्त करने वाले एम. मोत्ताकी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications