पाकिस्तान में 3 बच्चों सहित 7 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दूसरी ओर एक अन्य घटना में तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका की जासूसी के आरोप में दो लोगों की हत्या कर दी। उधर पाकिस्तान के दक्षिण-पश्विम प्रांत में हुए एक घमाके में दो लोग मारे गए। इस हमले में अफगानिस्तान में तैनात नाटो सुरक्षा बलों के लिए भेजे जा रहे तेल के एक टैंकर को निशाना बनाया गया।
स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि एक विस्फोट खबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके में हुआ।
असलम ने बताया,"विस्फोट में मारे गए तीनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल थी जबकि एक बच्चा और एक व्यक्ति घायल हो गए। विस्फोट के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ भी ज्ञात नहीं है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications