घरेलू बाजार के लिए अल्युमिनियम की कीमत में कटौती
नाल्को के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "लंदन मेटल एक्सचेंज अल्युमिनियम प्राइसेज के कम होने की वजह से हमने सभी अल्युमिनियम उत्पादों की कीमत कम कर दी है। "
अधिकारी ने कहा कि अल्युमिनियम उत्पादों की कीमत प्रति टन 107,700 रुपये हो गई है। घरेलू बाजार में इस महीने कंपनी ने दूसरी बार कीमत घटाई है। इससे पहले कंपनी ने प्रतिटन तीन हजार रुपये की कटौती की थी।
नाल्को देश की तीसरी सबसे बड़ी अल्युमिनियम उत्पादक कंपनी है। यह देश और विदेशी बाजारों में अल्युमिनियम बेचती है। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 431,000 टन अल्युमिनियम का उत्पादन किया था।
नाल्को ने वर्ष 2020 तक प्रति वर्ष 17 लाख टन अल्युमिनियम उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications