उप्र में पारा 44 डिग्री पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, इलाहाबाद का 43.5, कानपुर का 43.1 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश के आसार बहुत कम हैं। राज्य के पूर्वी हिस्से के कुछ इलाकों में तेज आंधी आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications