सम्मान के नाम पर युवती की हत्या
मार डासा के कीडगंज क्षेत्र में बहन की हत्या करने के आरोप में भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नेता नगर मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती को उसके पिता की दुकान में काम करने वाले किसी नौकर से प्यार हो गया था। परिजनों को यह नागवार गुजरा।
सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व नौकर के साथ युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसके भाई ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर में चोट लगने की बात कही गई है। इस मामले में उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया और पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications