गोवा में बाघों की मौजूदगी के संकेत मिले
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मोलेम नेशनल पार्क के सुरला व नंदरान में बाघ के मल मिलने से इस बात के सबूत मिलते हैं। यह इलाका यहां से 80 किलोमीटर दूर है।
वन विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "गोवा-कर्नाटक सीमा के नजदीक अंजूने बांघ के पास एक शेरनी के पंजे के निशान देखे गए।"
अधिकारी ने बताया कि अंजूने बांध के जलग्रहण वाले इलाकों को एक शेरनी ने अपने दो शावकों के साथ पार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications