राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के लिए 35 पदों की मंजूरी
उल्लेखनीय है कि एनएसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी है और यह सरकार के कामकाज पर निगरानी रखता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों से कहा, "इन पदों में एक सचिव और एक अतिरिक्त या संयुक्त सचिव का पद होगा।"
एक अधिकारी ने बताया कि एनएसी के सालाना खर्च के लिए 33 लाख रुपये को भी मंजूरी दी गई। इस राशि को प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए आवंटित बजट में से मुहैया कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications