निरुपमा की मां ने जमानत याचिका दाखिल की
निरुपमा दूसरी जाति के एक पत्रकार प्रियभांशु से शादी करना चाहती थीं। उनके परिवारवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
सुधा पाठक की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एन. के. अग्रवाल की अदालत में दाखिल किया गया। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
निरुपमा के परिवारवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है जबकि उसके प्रेमी प्रियभांशु का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि उसके परिवारवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
झारखण्ड पुलिस ने नई दिल्ली में प्रियभांशु और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। अदालत के निर्देश पर प्रियभांशु के खिलाफ बलात्कार और हत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है।
निरुपमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत का रहस्य और गहरा गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने इसे हत्या का मामला बताया लेकिन यह साबित करने में असफल रहे कि आखिर मौत कैसे हुई।
रिपोर्ट में कहा गया कि मौत के समय निरुपमा के पेट में 10-12 सप्ताह का गर्भ था।
कोडरमा पुलिस ने बुधवार को राज्य के पुलिस प्रमुख नियाज अहमद को जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंप दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications