रूस परमाणु भंडार का खुलासा करेगा
अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा परमाणु हथियारों के आकड़ों का पहली बार खुलासा करने के ठीक एक हफ्ते बाद यह बयान आया है। कहा जा रहा है कि रूस के पास 5,113 परमाणु हथियार हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंद्रेई नेस्तेरेंको ने कहा," आठ अप्रैल को अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति द्वारा हथियार कटौती की नई संधि पर हस्ताक्षर के तहत ऐसा किया जा रहा है। हम भी व्यावहारिक स्तर पर रूस के कुल तैनात सामरिक प्रणाली का खुलासा करने के बारे में सोच रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि वाशिंगटन के उठाए गए कदम से पारदर्शिता आएगी और परमाणु और गैर परमाणु शक्तियों के बीच विश्वास मजबूत होगा।"
दुनिया के करीब 90 फीसदी परमाणु हथियार दोनों देशों के पास है। प्राग में इसे लेकर अप्रैल में हुई एक बैठक के दौरान अमेरिका और रूस के बीच 1,550-1,550 हथियार कम करने पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications