बिहार में करंट से 15 की मौत, मुआवजे की घोषणा (लीड-1)
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच और मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। एक लाख रुपये सरकार की तरफ से जबकि 50,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार हुसैनगंज गांव से सभी लोग एक दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेकर ट्रक से लौट रहे थे कि सतपुरा गांव के समीप ट्रक पर बिजली का तार गिर गया और करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।
वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से 35 लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications