बिल क्लिंटन ने खुद को लॉटरी के लिए पेश किया
बिल ने हिलेरी के राष्ट्रपति पद के अभियान का समर्थन करने वाले लाखों लोगों को एक ई-मेल भेजा है। ई-मेल में कहा गया है, "आप न्यूयार्क आने और मेरे साथ एक दिन बिताने के बारे में क्या सोचेंगे?"
टाइम्स ऑनलाइन ने गुरुवार को कहा कि पांच डॉलर का योगदान करने वाले प्रतिभागियों को बिल क्लिंटन के साथ एक दिन बताने के ईनाम का प्रस्ताव किया गया है।
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद से बिल क्लिंटन भाषणों और किताब लेखन से करीब 10.9 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुके हैं। अब वह हिलेरी के 771,000 डॉलर के कर्ज को उतारने के प्रयास में जुटे हैं।
इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब बिल क्लिंटन ने अपनी पत्नी के कर्ज को उतारने के लिए खुद को लाटरी के ईनाम के तौर पर पेश किया है।
हिलेरी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान अपने चुनाव रणनीतिकार मार्क पेन से पैसा उधार लिया था। उनके असफल चुनाव अभियान में पेन की कंपनी पेन स्चोएन बरलैंड ने कुल 2.4 करोड़ डॉलर की रकम का भुगतान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।