औषधि संदर्भ ग्रंथ आयोग के गठन को मंजूरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों से कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के लिए एक औषधि संदर्भ ग्रंथ आयोग बनाने की मंजूरी दी।"
सोनी के कहा, "अनुमानित तौर पर पारंपरिक और जड़ी बूटी से चिकित्सा का वैश्विक बाजार तकरीबन 62 अरब डॉलर का है। इसमें चीन की हिस्सेदारी 19 अरब डॉलर की है। भारत को इस क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। औषधि संदर्भ ग्रंथ आयोग का गठन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
एक अधिकारी ने बताया कि इस आयोग के गठन में दो साल के दौरान आने वाले खर्च के लिए 14.08 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications