बिहार में करंट लगने से 15 की मौत
पुलिस के अनुसार हुसैनगंज गांव से सभी लोग एक दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेकर ट्रक से लौट रहे थे कि सतपुरा गांव के समीप ट्रक पर बिजली का तार गिर गया और करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।
वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से 35 लोग घायल बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications