संप्रग सरकार ने कृषि की उपेक्षा की : गडकरी
गडकरी ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों की पूर्ण उपेक्षा की है। वह वायदा करोबार के रास्ते पर है और इससे बहुराष्ट्रीय कपंनियों, कारोबारियों, सट्टेबाजों और अवैध तरीके अपनाने वालों की जेब में 445,000 करोड़ रुपये पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए 14 सवालों के दूसरे सेट को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि खराब भंडारण क्षमता के कारण हर वर्ष 58,000 करोड़ रुपये का अनाज बर्बाद होता है।
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री या कांग्रेस पार्टी ने उनके पहले के 14 सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।
गडकरी ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा, "मेरे विचार से सवालों का जवाब देने में उनको कुछ समस्याएं आ रहीं होंगी। इसलिए उन्होंने तय समय तक किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।"
सवालों के नए सेट में गडकरी ने खाद्यान्न प्रबंधन, राष्ट्रीय स्तर पर बर्बादी के आंकड़ों और आगामी वर्षो में भंडारण क्षमता में विस्तार के प्रयासों जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications