कश्मीर की जनसांख्यिकी बरकरार रहनी चाहिए : गिलानी
गिलानी ने गुरुवार को हैदरपोरा स्थित आवास पर संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जम्मू एवं कश्मीर की जनसांख्यिकी को बदलने की योजना को कामयाब नहीं होने देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक अपना काम करना होगा।"
गिलानी ने कहा कि जिला स्तर पर नौकरियों में आठ फीसदी आरक्षण रखने का सरकार का फैसला 'कश्मीर के लिए सांस्कृतिक खतरा है'।
गिलानी ने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों से आकर यहां बसने वाले लोगों से जनसांख्यिकी परिवर्तन का खतरा है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की मुस्लिम बहुलता को बदलने की पूर्वनियोजित साजिश है।
उन्होंने घाटी में लोगों से जुमे की नमाज के बाद शांति पूर्वक प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications