अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल

अक्षय तृतीया के बाद शादी-विवाह का मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस पीली धातु की मांग बढ़ने की संभावना है।

मुंबई के व्यापारियों और जौहरियों का कहना है कि नवंबर में धनतेरस से पहले यह 21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकता है।

सोना खरीदने के लिए साल में दो शुभ दिनों में अक्षय तृतीया एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना खरीदने से स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है। सोना खरीदने के लिए दीवाली से पहले पड़ने वाले त्योहार धनतेरस को भी शुभ माना जाता है।

मुंबई जौहरी संघ के उपाध्यक्ष कुमार जैन ने कहा, "सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण इस साल 16 मई को पड़ने वाला अक्षय तृतीया त्योहार है।"

सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। खासकर ऐसे समय में जब यूरोप में ऋण संकट को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

जैन कहते हैं, "अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना सबसे महंगी धातु है और अब भारत में भी यह तेजी दिख रही है।"

ऐसी भी अटकलें हैं कि अक्षय तृतीया तक सोने की कीमतें 20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को छू सकती हैं। जैन हालांकि इससे सहमत नहीं हैं उनका मानना है कि यह ज्यादा से ज्यादा 19,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई तक जाएगा।

प्रसिद्ध वमन हरि पेथे ज्वेलर्स के एन. जी. पेथे ने कहा, "सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है। भारत में लोग सुरक्षा के लिहाज से सोने की खरीद को प्राथमिकता देते हैं। लोगों का मानना है कि नगदी इकट्ठा करने की बजाय सोना खरीद लेना ज्यादा उचित है।"

जैन कहते हैं कि वर्ष 2007 के बाद से सोने की कीमतों में इजाफे की प्रवृत्ति देखी जा रही है। मार्च 2007 में सोने की कीमत केवल 10,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके बाद से इसमें 28 से 35 फीसदी का सालाना इजाफा देखा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+