पाक मूल की महिला बनी कंजरवेटिव पार्टी की अध्यक्ष
वारसी का एक कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में और दूसरा कंजरवेटिव पार्टी के मुख्यालय में होगा क्योंकि उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने एरिक पिकल्स का स्थान लिया है जिन्हें मंगलवार को समुदाय एवं स्थानीय सरकार मंत्री बनाया गया है।
कंजरवेटिव और लिबरल डेमोक्रेट्स की गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपने कैबिनेट की घोषणा कर दी है। वर्ष 1974 के बाद पहली बार त्रिशंकु संसद होने के चलते कंजरवेटिव पार्टी ने तीसरे स्थान पर रही लिबरल डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है।
वारसी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। कंजरवेटिव पार्टी के साथ-साथ कामकाजी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले मेरे जैसे लोगों के लिए यह एक उपलब्धि है क्योंकि मैं मुस्लिम हूं और पाकिस्तानी पृष्ठभूमि की हूं।"
उन्होंने कहा, "मेरी नियुक्ति से यह साफ है कि डेविड कैमरन की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी कितनी प्रगतिशील है। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि संयुक्त समाज को स्थापित करने के अपने प्रयास में पार्टी कितनी गंभीर है।"
थिएटर और संगीत में रुचि रखने वाली वारसी ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक प्रगतिशील और ऐतिहासिक कदम है।
जबरदस्ती शादी और मादा जननांग विकृति जैसे मुद्दों पर कठोर कानून और जागरूकता के लिए वह एक प्रमुख प्रचारक रही हैं।
पार्टी की वेबसाइट के अनुसार वह ड्यिुसबरी कॉलेज की छात्र संघ की उपाध्यक्ष और कंजरवेटिव पार्टी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।