पार्टी नेता आपसी मामले मीडिया में न उछालें : गडकरी
गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, "पहले किसी भी मामले पर पार्टी मंच पर चर्चा करने के बजाए मीडिया में जाना गलत है। मैं इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करूंगा। उनको अपने मतभेद पार्टी के भीतर सुलझाने चाहिए। मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी के भीतर चर्चा किए गए बगैर मीडिया में नहीं जाने को कहा है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा में इस प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह रूकनी चाहिए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मीडिया में नहीं जाना चाहिए।
भाजपा की पंजाब इकाई में पार्टी के शीर्ष नेताओं का झगड़ा मीडिया में पहुंच गया है।
एक ताजा मामले में एक मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और विधायक जगदीश साहनी ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लक्ष्मीकांत चावला पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
साहनी और मंत्री के बीच विवाद की जांच के लिए भाजपा ने एक समिति बनाई है। इसमें अमृतसर से लोकसभा सदस्य नवजोत सिद्धू और पंजाब भाजपा इकाई अध्यक्ष अश्वनि शर्मा शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications