मप्र में कांग्रेस विधायकों का बहिष्कार जारी
कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के तीसरे दिन रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने राज्य में जनजातीय वर्ग व महिलाओं पर अत्याचार, बिजली व पानी संकट का जिक्र किया। कांग्रेस विधायकों का आरेाप है कि इन समस्याओं से राज्य को मुक्त कराने की बजाय सरकार अपनी आत्म प्रशंसा में लगी हुई है।
कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष और अधिकांश मंत्री इस सत्र के आयोजन के पक्ष में नहीं थे और अब इस सत्र को बुलाकर वे मुसीबत में पड़ गए है, क्योंकि उनके पास चर्चा के लिए मुद्दे नहीं हैं और वे आत्म प्रशंसा में उलझ कर रह गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा, "जहां तक विधायक ललिता यादव पर टिप्पणी करने का सवाल है, उस समय उन्होंने किसी तरह का प्रतिकार नही किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications