गडकरी के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी सपा

सपा प्रवक्ता मोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "गडकरी की टिप्पणी जातीय भेदभाव से संबंधित है। हम कानूनी सलाह लेंगे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।"

गडकरी द्वारा अपने बयान पर माफी मांगे जाने पर सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को करोड़ों दलितों और पिछड़ों व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भी मांगनी चाहिए, जो उनके बयान से आहत हुए हैं।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खुद को भारतीय संस्कृति का संरक्षक होने का दावा करती है लेकिन गडकरी, जिन्हें आरएसएस का समर्थन प्राप्त है, यादवों के खिलाफ अपने पूर्वाग्रह को प्रदर्शित कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पर ऐसी भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है।

ज्ञात हो कि बुधवार को चण्डीगढ़ में एक रैली में गडकरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और सपा अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इन दोनों नेताओं ने लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के समर्थन में मतदान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+