लीबिया विमान हादसा : सभी शव बरामद

समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार विमान में 93 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे।

दक्षिण अफ्रीका से त्रिपोली के लिए उड़ान भरने वाला विमान बुधवार को उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में केवल 10 साल का एक डच लड़का बचा है।

लड़के को दुर्घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। चिकित्सकों उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है।

लीबिया के परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बताया,"स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार अस्पतालों में 103 शव हैं।"

विमान में 62 डच पर्यटकों के अलावा जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, फिनलैंड, फ्रांस, जिम्बाब्वे, फिलीपींस और ब्रिटेन के यात्री सवार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+