कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगे: भाजपा
नई दिल्ली में गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत ही निंदनीय घटना है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने विधायकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें अपने विधायकों के इस कदम के लिए माफी मांगनी चाहिए।"
सीतारमण ने कहा कि सोनिया महिला आरक्षण की समर्थक हैं और उन्हें महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "यह लैंगिक असंवेदनशीलता का मामला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications