बांध सुरक्षा विधेयक, 2010 को मंत्रिमंडल की मंजूरी
नए कानून से राज्यों को बांधों की सुरक्षा के लिए समान नियम अपनाने में मदद मिलेगी जिससे बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनसे होने वाले फायदों की रक्षा होगी।
इसके तहत बांधों के सुरक्षित संचालन के लिए एक निश्चित स्तर पर निगरानी, निरीक्षण, संचालन और रख-रखाव के प्रबंध के साथ ही बांधों की विफलता की स्थिति में लोगों और संपत्ति की रक्षा की व्यवस्था होगी।
विधेयक में आवधिक निरीक्षण, उपकरणों, जलविज्ञान और भूकंपमापी केंद्रों की स्थापना के बारे में भी प्रावधान हैं।
विधेयक में आपात कार्य योजना और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों से निपटने के उपायों का प्रस्ताव किया गया है। बांधों की सुरक्षा के व्यापक मूल्यांकन की आवश्यकता को भी इसमें स्थान दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications