गडकरी के बयान से जुड़ा अध्याय खत्म : भाजपा
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव पर की गई अपनी कथित अभ्रद टिप्पणी के लिए माफी मांगने के साथ ही इस पूरे अध्याय को खत्म मान लिया जाना चाहिए।
भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने गुरुवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "यह बयान पार्टी के अध्यक्ष की ओर से दिया गया था और अब उन्होंने खुद माफी मांग ली है। इसके साथ ही इस अध्याय को खत्म मान लिया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को चण्डीगढ़ में एक सभा के दौरान कटौती प्रस्ताव पर संसद में मतदान का जिक्र करते हुए गडकरी ने लालू और मुलायम के खिलाफ कथित तौर पर अभ्रद टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने इस पर खेद जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications