जीवन साथी चाहिए, तो उम्र देखिए

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने वाली महिला लंबे समय तक जीवित रहती है लेकिन जर्मनी के मैक्स प्लांक संस्थान (एमपीआई) के स्वेन ड्रेफा ने एक शोध के जरिए इसे भ्रांति करार दिया है।

ड्रेफा ने अपने शोध में 20 लाख डेनिश दंपत्तियों को शामिल किया। उन्होंने पाया कि एक महिला को अपने बराबर उम्र वाले व्यक्ति से ही शादी करनी चाहिए क्योंकि लंबे समय तक जीवित करने के लिए यह उसके लिए सर्वोत्तम स्थिति होती है।

कम उम्र का पति या फिर अधिक उम्र का पति उसकी खुद की उम्र को कम करते हैं। पति कम उम्र का हो या फिर अधिक उम्र का, दोनों ही स्थितियों में महिला को नुकसान है।

दूसरी ओर, पुरुषों के साथ यह आंकड़ा फिट नहीं बैठता। उनके लिए तो कम उम्र की पत्नी ही आदर्श है क्योंकि उसके कारण उनकी उम्र बढ़ती है।

एक व्यक्ति जो कि अपनी पत्नी से सात या नौ वर्ष बड़ा होता है, आमतौर पर 11 फीसदी ज्यादा समय तक जीवित रहता है। ऐसे में अगर एक महिला अपने से सात या नौ वर्ष कम उम्र के व्यक्ति से शादी करती है तो वह समान उम्र वाले दंपत्ति की तुलना में अपने पति की उम्र 20 फीसदी कम कर देती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+