कॉफी देती है ताजगी

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। ऑफिस में काम के दौरान नींद आए, तो इससे निजात पाने में कॉफी बेहद मददगार साबित होगी।

समाचार वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कॉफी पीने से काम के दौरान आ रही नींद छू मंतर हो जाती है और व्यक्ति ताजगी महसूस करता है।

लंबे समय तक काम करने या रात को ड्यूटी के दौरान शरीर में अकड़न आ जाती है।

इसके चलते कार्यरत व्यक्ति को तेज नींद आती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

कुछ खास लोगों मसलन वाहन चालकों या चिकित्सकों के लिए काम के दौरान नींद घातक साबित हो सकती है। अध्ययन में पाया गया कि कॉफी से नई ऊर्जा मिलती है।

अध्ययन के दौरान कॉफी पीने वाले प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किए। उनके काम और याद करने की क्षमता में इजाफा पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+