मायावती का कार्यकाल लोकतंत्र पर कलंक: शाही

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मायावती सरकार के बीते तीन वर्षो के कार्यकाल को 'लोकतंत्र पर कलंक' करार दिया है।

शाही ने नई दिल्ली में गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार का कार्यकाल जनता के लिए निराशाजनक रहा है। इस सरकार ने जनाकांक्षाओं पर कुठाराघात किया है। इसका पूरा कार्यकाल लोकतंत्र पर कलंक है।"

उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यकाल के दौरान किसान, नौजवान और प्रदेश का अन्य सभी तबके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शाही ने कहा, "उत्तर प्रदेश में आज भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है। संवधानिक संस्थाओं को अपमानित किया गया है।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इसके बाद वहां मायावती के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+