भरतिया को 8.5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि की उम्मीद

अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भरतिया ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद पूरी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

टीवीएस समूह के वेणु श्रीनिवासन से सीआईआई के अध्यक्ष पद को संभालने वाले भरतिया ने कहा कि बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए क्षमता विस्तार के कारण उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी मजबूती रहेगी।

दवा कंपनी जुबलिंएट ऑर्गनोसिस के प्रबंध निदेशक भरतिया ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई आईटी), दिल्ली से रसायन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

इस वित्तीय वर्ष के लिए टाटा स्टील के उपाध्यक्ष बी.मुथुरामन को सीआईआई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एंग्लो-डच इस्पात निर्माता कंपनी कोरस के अधिग्रहण का नेतृत्व करने वाले मुथुरामन ने आईआईटी चेन्नई से धातु इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और जमशेदपुर के जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट से व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+