सरकार का जयराम के बयान पर टिप्पणी से इंकार
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी। यह प्रधानमंत्री, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी और रमेश जी के बीच का मामला है। इस तरह के मुद्दे पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगी।"
रमेश ने पिछले सप्ताह बीजिंग में एक सम्मेलन के दौरान कहा था कि चीनी कामगारों को वीजा जारी करने में भारत का गृह मंत्रालय आवश्यकता से अधिक रक्षात्मक रुख अपनाए हुए है। उनके इस बयान के बाद देश के राजनीतिक और कूटनीतिक हलके में विवाद खड़ा हो गया था।
इस विवाद की वजह से ही रमेश ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नामंजूर कर दिया। रमेश को दूसरे मंत्रालयों के बारे में न बोलने की हिदायत प्रधानमंत्री की ओर से जरूर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications