राजद ने फूंका गडकरी का पुतला
गडकरी ने बुधवार को चण्डीगढ़ में एक जनसभा में राजद अध्यक्ष के खिलाफ असभ्य शब्द का प्रयोग किया था। पटना में गडकरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी और महासचिव रामकृपाल यादव ने किया।
सिद्दिकी ने कहा कि शुक्रवार को पटना में राजद की बैठक होगी, जिसमें इस मामले में आगे होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications