खाद्य महंगाई में 2 हफ्तों की गिरावट के बाद वृद्धि (लीड-1)
इससे पिछले सप्ताह में खाद्य महंगाई की दर 16.04 प्रतिशत थी। खाद्य महंगाई की दर 17 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 16.61 प्रतिशत और 10 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में 17.65 प्रतिशत थी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में खाद्य सूचकांक में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक बढ़कर 16.76 प्रतिशत रहा जबकि इसके पिछले सप्ताह में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 13.93 प्रतिशत था।
देश में बढ़ती गर्मी के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ने से खाद्य महंगाई बढ़ी है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि की दर 12.33 प्रतिशत रही जो पिछले सप्ताह 12.69 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से कम रही।
कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में पिछले 52 हफ्तों के दौरान हुआ उतार-चढ़ाव निम्नलिखित है :
-दालें : 32.49 प्रतिशत
-दूध : 21.12 प्रतिशत
-फल : 15.51 प्रतिशत
-चावल : 8.01 प्रतिशत
-अनाज : 7.46 प्रतिशत
-गेहूं : 7.19 प्रतिशत
-आलू : (-) 31.37 प्रतिशत
-प्याज : (-) 23.33 प्रतिशत
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा था कि महंगाई कम हो रही है और उम्मीद जताई कि खाद्यान्नों की कीमतें और कम होंगी।
मुखर्जी ने कहा कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा की उम्मीद कीमतों में कमी लाने में सहायक होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून-सितंबर के मानसून सत्र में इस वर्ष 98 प्रतिशत वर्षा होगी। पिछले वर्ष कमजोर मानसून के कारण नवंबर के बाद से खाद्यान्नों की कीमतों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
देश की महंगाई दर मार्च में बढ़कर 9.9 प्रतिशत हो गई थी। वाणिज्य मंत्रालय अप्रैल की महंगाई का आंकड़ा शुक्रवार को जारी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications