दीर्घायु होना है तो व्यायाम करें
लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों का दावा है कि अत्यधिक व्यायाम करना लंबे समय तक जीवित रहने का राज हो सकता है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक अध्ययन में पाया गया है कि बहुत अधिक शारीरिक सक्रियता (जैसे मैराथन में दौड़ना) से कोशिकाएं मरती नहीं हैं और इस तरह वृद्धावस्था तक शरीर स्वस्थ बना रहता है।
वैज्ञानिकों ने पाया है कि अत्यधिक व्यायाम से कोशिकाओं का मृत होना मतलब एपोपटोसिस की क्रिया रुक जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यायाम के दौरान एक प्रोटीन सिरटुइन कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है।
इसका मतलब है जो कोशिकाएं दोबारा उत्पन्न नहीं हो सकती हैं उनके लिए व्यायाम लाभदायक हो सकता है।
वैज्ञानिकों ने धावकों की 26 मील की दौड़ के बाद उन पर किए गए एक अध्ययन के बाद बताया कि रक्त में मौजूद जो कोशिकाएं प्रतिरोधक तंत्र की मदद नहीं कर पा रही थीं वही कोशिकाएं इस दौड़ के बाद संक्रमण से लड़ रही थीं।
शोर्धकर्ता मैटी रूसो का कहना है कि सिरटुइंस जीन हैं जो कि स्तनधारियों के जीवित रहने की दर बढ़ाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications